फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दमकल की 26 गाड़ियां व 250 अग्निशमनकर्मी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
दमकल की 26 गाड़ियां व 250 अग्निशमनकर्मी तैनात
विज्ञापन

नोएडा। नवरात्रि व रामलीला में अग्निशमन की पुख्ता व्यवस्था की गई है। जनपद के रामलीलाओं की आग से सुरक्षा के लिए इस बार 26 दमकल वाहनों को लगाया गया है। इसके लिए 250 अग्निशमनकर्मियों किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है। इसके साथ ही रामलीला समितियों के साथ अग्निशमन विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई है। इसमें अग्निशमन व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर चर्चा की गई। इस बार 30 से अधिक स्थानों पर रामलीला का आयोजन किया जा रहा है और 200 से अधिक स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल सजाए जाएंगे। नोएडा जोन में 99 पंडाल, 4 रामलीला मंचन और 8 जगहों पर रावण दहन का कार्यक्रम तय है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे का कहना है कि अग्निशमन विभाग की तरफ से आग से बचाव के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान पुलिस सोशल मीडिया पर भी खास नजर रखेगी। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए दो अलग टीम बनाई गई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें