फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वैवाहिक साइट पर दुल्हन के बदले मिली ठग, युवक से 12.49 लाख ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमारी और आर्थिक परेशानी का हवाला देकर कई किस्तों में मंगाए रुपये
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। महिला साइबर जालसाज ने वैवाहिक साइट पर जीवनसाथी की तलाश कर रहे युवक को शादी का झांसा देकर 12.49 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने युवक से पहले दोस्ती बढ़ाई, फिर बीमारी और आर्थिक संकट का हवाला देकर कई बार में रकम खाते में मंगवाई। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सोसाइटी में रहने वाले शख्स ने पुलिस को बताया कि जून 2025 में वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से नेहा यादव नामक की युवती के संपर्क में आए थे। उसने खुद को शादी के लिए गंभीर बताते हुए लगातार संपर्क बनाए रखा। कुछ दिन बाद भरोसा बढ़ने पर महिला ने तबीयत खराब होने और पारिवारिक परेशानियों का हवाला देते हुए आर्थिक मदद मांगी। उसने भरोसा दिलाया कि वह पूरी रकम लौटा देगी, जिसके बाद उन्होंने 19 जून से चार जुलाई 2025 के बीच उसके बताए बैंक खातों में 12.49 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित ने बताया कि रकम मिलने के बाद महिला का व्यवहार बदल गया। जब उसने रकम लाैटाने कहा तो महिला ने संपर्क बंद कर दिया। इसके बाद युवक को ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पता लगा रही है कि वारदात को अकेली महिला ने अंजाम दिया या इसके पीछे संगठित गिरोह सक्रिय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें