फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। जिले की विशेष पोक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोषी ठहराते हुए 10 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने दोषी पर कुल 33 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न चुकाने पर अतिरिक्त सजा का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

यह फैसला डॉ. आशु संजीव तिंजन, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, पोक्सो एक्ट के तहत फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट द्वारा सुनाया गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार यह मामला मई 2022 का है, जब पीड़िता के पिता ने थाना नगीना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी फैसल उर्फ रफेदीन उर्फ लाला ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत मिलने पर पुलिस पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान सबूत जुटाए गए और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत में करीब तीन साल तक चली सुनवाई के बाद आरोपी को दोषी करार दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें