फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चाकू के बल पर शख्स को लूटा, दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में हुई वारदात, आरोपियों से पूछताछ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में एक शख्स पर हमला करने और चाकू के बल पर उससे लूटपाट करने के आरोप में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान आनंद पर्वत निवासी पवन उर्फ पव्वा और पंकज के रूप में हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने बताया कि चार नवंबर की रात साढ़े 10 बजे काम के बाद पीडि़त के अपने घर लौटते समय यह घटना हुई। उसे रास्ते में तीन बदमाशों ने रोक लिया और उसमें से एक बदमाश ने कथित तौर पर चाकू दिखाकर उसे धमकाया, जबकि दूसरे ने उसे थप्पड़ मारे। तीसरे आरोपी ने उससे 2,000 रुपये नकद लूट लिए और मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी पवन और पंकज को अपर आनंद पर्वत में गोल पार्क के पास से पांच नवंबर को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने हर्ष नाम के एक अन्य साथी के साथ मिलकर जल्दी पैसा कमाने के लिए डकैती की योजना बनाई थी। हर्ष फिलहाल फरार है और उसे ढूंढने तथा चोरी की गई संपत्ति बरामद करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें