फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: ग्राम नीमका में अधेड़ की हत्या, छोटे भाई ने बड़े के गले पर फावड़े से किया हमला

Mon, 05 Oct 2026 10:03 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
फावड़े से हमला कर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

थाना जेवर क्षेत्रांतर्गत ग्राम नीमका में रविवार-सोमवार (4-5 अक्टूबर) की दरमियानी रात्रि भोले शंकर (पुत्र उदय सिंह) की अज्ञात कारणों से हत्या कर दी गई। वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और उच्चाधिकारी तुरंत मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, छोटे भाई ने बड़े भाई भोले शंकर के  गले पर फावड़े से हमला कर दिया। जिससे भोले शंकर की मौत हो गई। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की फोरेंसिक और फील्ड यूनिट टीमों ने घटनास्थल का बारीक निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और साक्ष्य संकलन के आधार पर मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गई है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर घटना का सफल अनावरण किया जाएगा। आरोपी को गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें