फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार की टक्कर से घायल शख्स की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी(संवाद)। जेवर में शुक्रवार को मंगरौली रोड पर तेज रफ्तार स्विफ्ट की टक्कर से घायल शख्स की उपचार के दौरान मौत हो गई। दो अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। जेवर कोतवाली पुलिस ने शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता विमलेश ने बताया कि उनके पति रामगोपाल अपने घर मंगरौली रोड से पैदल बाजार जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार की चपेट में मोटरसाइकिल सवार विवेक व पवन निवासी मोहल्ला रावतिया भी आ गए। तीनों को जेवर के कैलाश अस्पताल भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने रामगोपाल को कैलाश अस्पताल ग्रेटर नोएडा रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें