दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र के आनंदपुर गांव के पास कार सवार युवक को रोककर गालीगलौज और मारपीट का प्रकरण सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित की कार का शीशा भी तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी सुमनेश कुमार ने बताया कि कोट गांव निवासी बिट्टू भड़ाना 23 सितंबर को अपनी कार से फूलपुर गांव की तरफ जा रहे थे। आरोप है कि आनंदपुर गांव के पास गांव के ही युग भाटी कार में साथियों के साथ आया और बिट्टू भड़ाना को रोककर गालीगलौज करने लगे जिसका विरोध करने पर मारपीट की गई। कोतवाली में युग भाटी व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।