दादरी (संवाद)। दादरी स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर बेहोशी की हालत में एक व्यक्ति मिला है। आरपीएफ पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर होश आने के चलते रिश्तेदार को सुपुर्द किया गया है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि मेरठ के मुमताज नगर निवासी हिमांशु जारचा से घोड़ी गांव अपने मामा संदीप कुमार के यहां जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था। स्टेशन पर वह बेहोश हो गया। सूचना देकर संदीप को बुलाकर उपचार के बाद सुपुर्द कर दिया गया।