नोएडा। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट अब चौथे तल पर शिफ्ट होगी इसके साथ ही यूनिट में पांच बेड भी बढ़ाए जाएंगे। अस्पताल के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा ने बताया कि डायलिसिस यूनिट छठे तल पर चलती थी जिसे पिछले दिनों यूनिट को पहले तल पर शिफ्ट कर दिया गया था। पहले तल पर चल रही डायलिसिस यूनिट में जगह कम पड़ रही है और मरीजों की संख्या अधिक होती है। ऐसे में यूनिट का विस्तार करने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि डायलिसिस यूनिट तीन शिफ्ट में चलती है। बेड बढ़ने से अधिक मरीजों को इलाज मिल सकेगा ब्यूरो