फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: होटल में शख्स की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-121 स्थित होम्स होटल में रुके हुए 46 वर्षीय शख्स की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हार्टअटैक से व्यक्ति की मौत होने की बात कही जा रही है। एसपी उमेश कुमार का कहना है कि बिहार के बेगूसराय निवासी काली शाह अपने साथियों के साथ दिल्ली व आसपास घूमने के लिए आए थे। उनके साथ दस लोग थे। जो अलग अलग स्थानों पर रुके थे। काली अपने दो साथियों के साथ सेक्टर-121 में रुके थे। काली शुक्रवार सुबह अपने कमरे में मूर्छित अवस्था में मिले। आनन फानन में उन्हें होटल प्रबंधन और साथियों की मदद से नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें