फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत, मानसिक रूप से थे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के कबीर की सराय निवासी मोहम्मद शमीम (55) की तालाब में डूबने से मौत हो गई। लोगों ने उनका शव बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे तालाब से निकाला। मोहम्मद शमीम मानसिक रूप से परेशान थे।
विज्ञापन

कबीर की सराय निवासी मो. एहतेशाम ने बताया कि तहेरे भाई मोहम्मद शमीम मानसिक रूप से परेशान थे और अक्सर कहीं भी चले जाते थे। बुधवार को शाम वह कबीर की सराय में स्थित तालाब पर पहुंचे और पानी में जाने लगे। यह देखकर लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद मो. शमीम की पत्नी कमर जहां पहुंचीं और आवाज लगाई लेकिन तब तक मो. शमीम पानी में जा चुके थे और दिखाई नहीं दिए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस भी मौके पर पहुंची मगर तब तक रात हो गई। बृहस्पतिवार को सुबह से ही तालाब में मो. शमीम की तलाश की गई। दोपहर करीब 12 बजे लोगों ने मो. शमीम का शव तालाब से निकाला। मो. शमीम का बेटा अबुजर है। कोतवाल गजेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें