फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पार्टी में गोेली चलाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दनकौर। दनकौर थाना क्षेत्र में बीते दिनों बर्थडे पार्टी के दौरान युवक पर गोली चलाने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे सोमवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। देवटा गांव निवासी जगतपाल भाटी ने दनकौर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि शनिवार रात उनके बेटे मयंक का जन्मदिन मनाया जा रहा था। इसी दौरान हापुड़ निवासी अरुण नागर तीन साथियों के साथ वहां पहुंच गया और कहासुनी के बाद गोली चला दी, जिससे अफरातफरी मच गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने रंजिश में वारदात को अंजाम दिया था। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि जल्दी ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें