बिलासपुर (संवाद)। दादरी से प्रयागराज तक रविवार को स्पेशल ट्रेन शुरू होने के बाद दनकौर रेलवे स्टेशन पर इसका स्टॉपेज देने की मांग उठी है। इलाके के लोगों ने मांग की है कि यहां ट्रेन का स्टॉपेज दिया जाए, जिससे लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए गाजियाबाद या दिल्ली न जाना पड़े। कुलदीप शर्मा, सुरेंद्र भाटी व अनुपम तायल ने बताया कि लोगों को हाईकोर्ट और संगम जाने के लिए गाजियाबाद से ट्रेन लेनी पड़ती है। लोगों ने कहा कि सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक धीरेंद्र सिंह से मिलकर ट्रेन का स्टॉपेज दिलाने की मांग की जाएगी।