सोनीपत। कार चोरी करने के आरोप में पुलिस ने शवीर निवासी गांव बली कुतुबपुर को गिरफ्तार किया है। उससे चोरी की गई कार भी बरामद कर ली है।
22 सितंबर को विवेक निवासी गांव लडरावन, जिला झज्जर ने थाना शहर सोनीपत में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी कार चोरी हो गई है। मुख्य सिपाही बृजेश के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी शवीर को गिरफ्तार कर उससे कार बरामद कर ली है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।