फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुष चिकित्सक पर लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। सरकारी अस्पताल में कार्यरत महिला चिकित्सकों ने पुरुष चिकित्सक द्वारा मानसिक प्रताड़ना करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिलाओं ने प्रवर चिकित्सा अधिकारी को शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला चिकित्सकों का आरोप है कि ड्यूटी के दौरान उन्हें अस्पताल के दंत चिकित्सक डॉ. रिंकू शर्मा द्वारा मानसिक उत्पीड़न, अभद्र व्यवहार व भाषा का सामना करना पड़ रहा है। आरोपी चिकित्सक अपनी मनमानी से काम करने के लिए उन पर दबाव डालता है। शिकायत करने पर धमकी देता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार सोलंकी का कहना है कि महिला चिकित्सकों की शिकायत पर जांच की जा रही है। यह मामला तावडू एसडीएम डॉ. नरेश कुमार के संज्ञान में है, उनकेआदेश पर जांच की जा रही है। वहीं डॉ. रिंकू शर्मा ने कहा कि महिला चिकित्सकों द्वारा लगाया आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं, वे एक जांच का स्पष्टीकरण देने से बचने के लिए मनगढ़ंत आरोप लगा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें