फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में घटे मलेरिया के मामले ः डॉ. गोबिंद शरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में घटे मलेरिया के मामले: डॉ. गोबिंद शरण
विज्ञापन

नूंह। जिले में इस बार स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया की रोकथाम में कामयाबी पाई है। बीते वर्ष जिले में दस अगस्त तक मलेरिया के 798 मामले सामने आए थे, जबकि इस बार मात्र 228 मामले ही सामने आए हैं। नूंह क्षेत्र में केवल 50 मामले ही सामने आए हैं। खंड के 20 गांवों में पहले मलेरिया के कई मामले सामने आते रहे हैं। लेकिन इस बार स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया की रोकथाम के लिए कई कदम उठाए हैं। खंड के 20 गांवों में टीम पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रही है। क्षेत्र में मलेरिया की रोकथाम के लिए 18 टीम लगाई हुई है, जो कि बाई, उजीना, घासेड़ा, सूड़ाका, नूंह की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के तहत आने वाले गांवों में जाकर छिड़काव के अलावा किसी भी प्रकार के बुखार की जानकारी के साथ पीड़ित व्यक्ति के रक्त के नमूने लेकर जांच कर रही है। एक टीम में 12 सदस्यों हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के साथ नूंह खंड में जो टीम लगाई हैं, उनमें सबसे अधिक सक्षम युवाओं की संख्या है। सीएससी नूंह के एसएमओ डॉ. गोबिंद शरण ने कहा कि विभाग के प्रयासों से क्षेत्र में अभी तक मलेरिया पूरी तरह नियंत्रण में है। अभी बरसात का मौसम है, जिसे ध्यान में रखते हुए लोगों को अपने आसपास पानी को इकट्ठा नहीं होने देना चाहिए। दूसरी ओर अगर कहीं मच्छरों का ज्यादा प्रकोप है, तो समय पर विभाग से संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें