फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मलकपुर स्टेडियम का हो रहा सौंदर्यीकरण, लग रहीं इंटरलॉक टाइल्स

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में इंटरलॉक टाइल्स लगाने का कार्य हुआ शुरू । स्रोत खे
विज्ञापन
-खिलाड़ियों की सुविधा के लिए जिला खेल विभाग ने शुरू कराया काम
विज्ञापन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। जिला खेल विभाग की ओर से स्टेडियम परिसर के बाहरी हिस्से में इंटरलॉक टाइल्स लगाने का काम शुरू कराया गया है। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ परिसर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाना है। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि स्टेडियम में कुश्ती, नेटबॉल, बॉक्सिंग, जिम, बैडमिंटन और जूडो सहित कई खेलों का अभ्यास होता है। इसके अलावा शौकिया खिलाड़ी भी सुबह-शाम नियमित रूप से अभ्यास करने पहुंचते हैं। ऐसे में मैदान के साथ परिसर के अन्य हिस्सों को सुविधाजनक बनाना जरूरी है। इंटरलॉक टाइल्स लगने से परिसर के बाहरी हिस्से में आवागमन सुगम होगा। साथ ही साफ-सफाई बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। सौंदर्यीकरण पूरा होने के बाद खिलाड़ियों और अन्य लोगों को बेहतर वातावरण मिल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें