फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पशु प्रेमी पर धमकी और वसूली के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंटेनेंस मैनेजर की तहरीर पर दो महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-150 स्थित समृद्धि लक्जूरिया एवेन्यू सोसायटी में पालतू कुत्तों को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कोतवाली तक पहुंच गया। सोसायटी की मेंटेनेंस ऑफिस में ऑपरेशन मैनेजर इंदु चौधरी की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को सोसायटी की निवासी प्रियंका गुप्ता और उनकी साथी सुरभि रावत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इंदु चौधरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह विधवा हैं और मेंटेनेंस कंपनी जोन्स लैंग लासेल की ओर से सोसायटी में तैनात हैं। उनका आरोप है कि सोसायटी में किराएदार के रूप में रहने वाली प्रियंका गुप्ता डॉग ब्रीडिंग और पार्लर का काम करती हैं और खुद को पशु प्रेमी बताते हुए कई कुत्ते पाल रखे हैं। प्रियंका कुत्तों को बिना पट्टे के टहलाती हैं, जिससे निवासियों की जान को खतरा रहता है। वह कुत्तों को फ्लोर के कॉमन एरिया में खुला छोड़ देती हैं। शिकायतों के बाद उन्हें प्रियंका से बातचीत कर समाधान निकालने को कहा गया था। समाधान निकालने के बजाय प्रियंका ने 2 अक्तूबर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन पर आपत्तिजनक आरोप लगाए गए, जिनका कोई सबूत नहीं दिया गया। प्रियंका की साथी सुरभि रावत मेंटेनेंस और सुरक्षा कर्मियों को धमकाती हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें