फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नेटबॉल स्पर्धा में मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नेटबॉल स्पर्धा में मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम अव्वल



- मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में तीसरे दिन नेटबॉल और कुश्ती के मुकाबले संपन्न
- प्रतियोगिता में विजेताओं टीम और खिलाड़ियों को मेडल और स्पोर्ट्स किट देकर किया सम्मानित



संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के नेटबॉल स्पर्धा में मलकपुर स्टेडियम की टीम ने प्रदर्शन किया। टीम ने बालक व बालिका वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, कुश्ती स्पर्धा में भी पहलवानों ने बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया, जिला विकास खेलकूद प्रोत्साहन समिति की ओर से तीन दिवसीय जिला स्तरीय सब जूनियर बालक एवं बालिका खेल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में नेटबॉल स्पर्धा में बालक व बालिका वर्ग में मलकपुर स्टेडियम की टीम अव्वल रही। वहीं, कुश्ती के बालक वर्ग में 30 किग्रा में कुंज, 45 किग्रा में अंश, 48 किग्रा में आरव, 65 किग्रा में विकास, 71 किग्रा में लकी, 80 किग्रा में लोवीश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, बालिका वर्ग में 30 किग्रा में आराध्या, 35 किग्रा में माही त्याही, 50 किग्रा में आर्य, 57 किग्रा में आकांशा, 65 किग्रा में वंशिका ने प्रथम स्थान पर कब्जा किया। स्टेडियम के नेटबॉल प्रशिक्षक शीलंकुर केन, कुश्ती प्रशिक्षक अंजुम मलिक, बास्केटबॉल प्रशिक्षक विजय कुमार, जिम प्रशिक्षक शुभम, कबड्डी प्रशिक्षक सुमित नागर, कार्यालय सहायक देवेंद्र कौशिक समेत ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


नितेश कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें