फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम का हो रहा सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


-बाहरी हिस्से में लगाई जा रहीं इंटरलॉक टाइल्स, खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। जिला खेल विभाग की ओर से स्टेडियम परिसर के बाहरी हिस्से में इंटरलॉक टाइल्स लगाने का काम किया जा रहा है। इसका उद्देश्य परिसर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने के साथ खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।



स्टेडियम में कुश्ती, नेटबॉल, बॉक्सिंग, जिम, बैडमिंटन और जूडो समेत विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके अलावा शौकिया खिलाड़ी भी सुबह-शाम अभ्यास करने पहुंचते हैं। ऐसे में खेल मैदानों के साथ परिसर के बाहरी हिस्सों को बेहतर बनाना जरूरी है। इंटरलॉक टाइल्स लगने से आवागमन सुगम होगा और साफ-सफाई बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन




प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि स्टेडियम में नियमित रूप से बड़ी संख्या में खिलाड़ी अभ्यास करने आते हैं। इसे देखते हुए परिसर की सुविधाओं को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है। खेल मैदानों के रखरखाव के साथ आसपास के हिस्सों को व्यवस्थित करना भी जरूरी है, ताकि खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए अनुकूल वातावरण मिल सके।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि सौंदर्यीकरण का काम पूरा होने के बाद स्टेडियम आने वाले खिलाड़ियों और अन्य लोगों को सुविधा मिलेगी। परिसर में बेहतर व्यवस्था होने से आवागमन आसान होगा। साथ ही साफ-सफाई बनाए रखने में भी सहूलियत होगी। खेल विभाग का प्रयास है कि खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के दौरान बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए। इससे स्टेडियम की व्यवस्था को सुधारने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें