फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बूथ तक बैठक कर रैली को बनाएं सफल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट के लोकार्पण के अवसर पर होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की तैयारियों के लिए सूरजपुर, बिसरख, ग्रेटर नोएडा व जारचा मंडल में बैठकों का आयोजन किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज व जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने संगठन की मजबूती व रैली को सफल बनाने हेतु विस्तृत रणनीति पर चर्चा की। ब्रज बहादुर भारद्वाज ने मंडल कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से कहा कि एयरपोर्ट उद्घाटन के लिए नीचे बूथ तक बैठक कर संदेश जाए और सुबह 9 बजे तक रैली जनसभा तक पहुंचना हैं। वहीं जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि एयरपोर्ट के बनने से देश प्रदेश क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसको लेकर यहां की जनता में उत्साह है। इस अवसर पर जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी, वीरेंद्र भाटी,अरुण शर्मा,पवन नागर,दीपक भारद्वाज आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें