ग्रेटर नोएडा (संवाद)। किसानों की समस्याओं का समाधान करने, यूजीसी बिल वापस लेने समेत कई मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (एकता शक्ति) ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यूनियन के अनुसार, मांगें पूरी न होने पर यूनियन आंदोलन करेगी। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान ने यूजीसी बिल को आम लोगों के खिलाफ बताया। इस मौके पर संगठन के महामंत्री आक्षित शर्मा, राम अवतार सोलंकी, संजीव नायक, डॉ. अभिषेक, राजीव आदि मौजूद रहे।