फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अखबार को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं विद्यार्थी

Sat, 06 Dec 2025 02:56 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
निशातगंज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को लगा कॅरिअर मेला। 
विज्ञापन
लखनऊ। किताबी ज्ञान के अलावा बाहरी दुनिया की भी जानकारी रखनी चाहिए। अखबार पढ़ना दिनचर्या में शामिल होना चाहिए। नवाचार से जुड़ें और पढ़ाई के साथ फिल्में भी देखें। इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। यह बातें कहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने। मौका था निशातगंज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को कॅरिअर मेले।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रधानाचार्य सौरभ प्रताप सिंह ने कहा कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है। कॅरिअर को बनाने के लिए नवीन स्टार्टअप और तकनीकी सहायता प्रदान करने वाले संस्थान उपलब्ध हैं। छात्रों को अपना भविष्य संवारने के लिए कॅरिअर मेले में उपलब्ध पाठ्यक्रमों व तकनीकी शिक्षा समूह की मदद लेनी चाहिए। मेले में विभिन्न स्टॉलों में छात्रों ने कॅरिअर बनाने की अपार संभावनाओं को जाना। यहां ड्रोन तकनीक, रोबोटिक और अन्य नवाचार को प्रदर्शित किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें