दादरी (संवाद)। उम्मीद संस्था की ओर से वैदपुरा स्थित संत विनोबा भावे इंटर कॉलेज में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह ने की। संस्था के संस्थापक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए कहा कि नशीले पदार्थ स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य को बर्बाद कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रमोद कुमार, कृष्ण कुमार, ब्रह्म सिंह, बालचंद नागर, कपिल प्रधान, अरुण प्रधान और प्रवेश देवी आदि मौजूद रहे।