फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन की वर्ष 2026-27 की चुनाव प्रक्रिया निर्विरोध पूरी हो गई। निर्धारित समय तक नौ नामांकन ही प्राप्त हुए। किसी अन्य प्रत्याशी के नामांकन नहीं करने पर चुनाव समिति ने सभी नौ प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। चुनाव प्रक्रिया प्रशासनिक निगरानी में पूरी हुई। यह प्रक्रिया 16 नवंबर 2025 को शुरू हुई थी, लेकिन विभिन्न कारणों से बीच में रुक गई थी। उपजिलाधिकारी सदर के 27 जुलाई के आदेश के बाद इसे दोबारा शुरू किया गया। इसके बाद उप निबंधक, फर्म, सोसाइटी और चिट्स, गाजियाबाद ने 30 जुलाई को जिला पूर्ति अधिकारी को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया। उनकी निगरानी में चुनाव के सभी चरण पूरे किए गए।निर्वाचित सदस्यों में रामगोपाल गर्ग, दिवाकर चंद्र झा, दिनेश चंद्रपाल सिंह नेगी, गौरव साहनी, सुजीत कुमार, अतुल कुमार राय, अमित गुप्ता, विकास शर्मा और अंशु रानी शामिल हैं। नई समिति ने बिजली, पानी, लिफ्ट, सुरक्षा, सफाई और सोसाइटी के रखरखाव को प्राथमिकता देने की बात कही है। समिति के सदस्यों ने पारदर्शी व्यवस्था के साथ निवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।