मैनपुरी। शहर के मोहल्ला गाड़ीवान में ट्रांसफार्मर की मरम्मत करते समय करंट की चपेट में आए लाइनमैन की हालत नाजुक बनी हुई है। लाइनमैन का उपचार दिल्ली के एम्स में चल रहा है। बता दें, विद्युत वितरण खंड शहरी के उपकेंद्र करहल रोड क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीवान स्थित ट्रांसफार्मर में बृहस्पतिवार की दोपहर कमी आ गई थी। ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए लाइनमैन देवेश दूसरे साथियों के साथ ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर रहा था। तभी देवेश अचानक करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलकर जमीन पर गिर गया। साथी कर्मचारियों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रैफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली एम्स के लिए रैफर कर दिया। घायल देवेश का उपचार एम्स में चल रहा है। संवाद