फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कूली छात्रों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली फेज टू क्षेत्र स्थित भंगेल के एक स्कूल के छात्र आपस में भिड़ गए और मारपीट हो गई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट करने वाले छात्रों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। एसीपी वर्णिका सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर भंगेल स्थित एक पब्लिक स्कूल के सीनियर व जूनियर छात्र आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गए। वायरल वीडियो में कुछ छात्र स्कूल ड्रेस में हैं। कुछ छात्र दूसरे गुट के एक छात्र को बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। बाद में बाइक सवार तीन छात्र एक छात्र को घसीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो सेक्टर-82 सिटी बस टर्मिनल गेट के बाहर का बताया जा रहा है। मारपीट कर रहे छात्रों की पहचान के लिए पुलिस टीम ने स्कूल की प्रिंसिपल से संपर्क किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें