फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क हादसे में राज मिस्त्री की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना क्षेत्र में मंगलवार रात घिरोर मार्ग पर कंचनपुर के पास बाइक से जा रहे राज मिस्त्री की किसी वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज सैफई में बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया। राज मिस्त्री गांव नगला डंबर का रहने वाला था।
विज्ञापन

गांव नगला डंबर निवासी 35 वर्षीय धनपत राज मिस्त्री था, वह मजदूरी करता था। मंगलवार रात को वह काम करने के बाद कस्बा से गांव वापस लौट रहा था। घिरोर मार्ग पर गांव कंचनपुर के पास किसी वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में धनपत गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने के बाद परिजन भी मेडिकल कॉलेज सैफई स्थित मोर्चरी पहुंच गए। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। हादसे में राज मिस्त्री की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें