फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेवानिवृत्त एडीओ समाज कल्याण ने की खुदकुशी

विज्ञापन
फोटो1 मृतक हीरा लाल का फाइल फोटो
विज्ञापन
मैनपुरी। सेवानिवृत्त हो चुके 78 वर्षीय एडीओ समाज कल्याण ने बृहस्पतिवार शाम खुदकुशी कर ली। शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को उतारा, शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।कोतवाली क्षेत्र के पावर हाउस रोड स्थित मकान में रह रहे 78 वर्षीय हीरालाल दिवाकर 18 साल पहले एडीओ समाज कल्याण के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। तभी से वह पत्नी के साथ उक्त मकान में रह रहे थे। बृहस्पतिवार शाम घर से शोर शराबा सुन कर आसपास के लोग पहुंचे, तो देखा कि हीरा लाल का शव बरामदे में लगे कुंडे में दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ था। सूचना पर सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, शव को फंदे से उतारने के बाद मोर्चरी में रखवाया गया। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

कोई संतान नहीं थी
सेवानिवृत्त एडीओ समाज कल्याण हीरालाल अपनी वृद्ध पत्नी के साथ पावर हाउस रोड स्थित मकान में रह रहे थे। उनके कोई संतान नहीं थी, उनके तीन भाई के परिजन पोस्टमार्टम हाऊस पहुंचे, पुलिस ने उन्हें शव की सुपुदर्गी दी। पति की मौत के बाद वृद्ध पत्नी भी गुमसुम हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें