ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में मेन पम्प रूम में पानी भरा
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित ला रेज़िडेंटिया सोसाइटी में मेन पंप रूम में प्लंबर की लापरवाही की वजह से पानी भर गया है। पानी भर जाने के कारण पानी की मोटर भी डूब गई। पूरी सोसाइटी में 1500 से अधिक परिवार पानी नहीं आने से परेशान हो रहे हैं। पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। प्लंबर सुबह से गायब है। पानी के लिए सोसाइटी में कुछ टैंकर मंगवाए गए हैं। लोग अपने घरों में बाल्टी भर भर कर ले जाने को मजबूर हैं।