फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: सिरसा गांव में सो रहे शख्स की गला रेतकर हत्या, पत्नी पर शक; वारदात के बाद से फरार है महिला

Sat, 14 Dec 2024 12:03 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा कासना कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गांव में की घटना है। हत्या के बाद से मृतक की पत्नी गायब है और उसका मोबाइल भी बंद है। बताया जा रहा है कि मृतक और उसकी पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। पुलिस का प्राथमिक संदेह पत्नी पर ही है।
विज्ञापन
सिरसा गांव में शख्स की गला रेतकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा कासना कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गांव में एक व्यक्ति की गला काटकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बन्नी सिंह निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है। बन्नी अपनी पत्नी के साथ सिरसा गांव में किराए के मकान में रह रहा था।

विज्ञापन


घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि हत्या के बाद से मृतक की पत्नी गायब है और उसका मोबाइल भी बंद है। मकान मालिक और स्थानीय लोगों के अनुसार बन्नी सिंह और उसकी पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। पुलिस का प्राथमिक संदेह पत्नी पर ही है।

पुलिस के अनुसार, घटना के समय बन्नी सो रहा था। इसी दौरान धारदार हथियार से उसका गला रेतकर हत्या की गई। मकान मालिक ने बताया कि बन्नी और उसकी पत्नी यहां पांच-छह दिन पहले ही किराए पर रहने आए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पंचनामा भर अन्य कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं घटना के बाद से गांव में दहशत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें