फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आईआरसीटीसी घोटाला मामले में गवाहों की हुई मुख्य परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट में शुक्रवार को आईआरसीटीसी घोटाला मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान विशेष न्यायाधीश (पीसी एक्ट) डॉ. विशाल गोगने की अदालत में दो गवाहों सुदीप्त चक्रवर्ती और अनुपम गोयल की मुख्य परीक्षा पूरी हो गई। अदालत ने इन गवाहों की जिरह (क्रॉस-एग्जामिनेशन) को फिलहाल स्थगित कर दिया। मुख्य परीक्षा में पेश किए गए दस्तावेजों पर कोई भी आपत्ति अभियुक्तों के वकील बाद में जिरह के दौरान उठा सकेंगे, जब इन गवाहों को दोबारा बुलाया जाएगा। ऐसे में अदालत ने अगली सुनवाई 1 नवंबर को प्राथमिक परीक्षा के लिए तय की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें