नोएडा (संवाद)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार आठ मार्च को सेक्टर-62 स्थित डीएमई कॉलेज में महिला श्री अवॉर्ड सीजन-3 आयोजित होगा। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम नोएडा लोकमंच के सांस्कृतिक प्रकल्प ‘पहला कदम’ की ओर से आयोजित किया जाएगा। इसमें गौतम बुद्ध नगर के सांसद महेश शर्मा मुख्य अतिथि और नोएडा से विधायक पंकज सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे।