दनकौर(संवाद) । कनारसी गांव की खिलाड़ी माही नागर ने हरियाणा के सोनीपत में रविवार को आयोजित 35वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बालिका कबड्डी चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया हैं। प्रतियोगिता में यूपी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। माही नागर ने पूरे मैचों में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, जिससे टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान रहा। सोमवार को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने माही का ढोल-नगाड़ों और डीजे के साथ भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान गांव के राजवीर, उदय, राजसिंह प्रधान, महेरचन्द, परवीन नागर, इन्द्र प्रधान, भगतराम, संजय, शिवा नेता, जनित नागर, सतीश नागर, मनीष, मनीन्द्र, दिनेश, राजेश्वर, शीलू, नरेश, ललित, गौरव, गुल्लड़, सचिन, राहुल और हैप्पी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।