नोएडा। शहर के भंगेल एलिवेटेड पर दोपहर को एक टैंपो पलट गया। उस वाहन में एलपीजी गैस सिलेंडर भरा हुआ था। बताया जा रहा है कि तेज गति के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और टैंपो पलट गया। हालांकि, गनीमत रही कि पीछे रखे सिलेंडर न तो फटे और न ही लीकेज हुए, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बता दें, एलिवेटेड से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत सड़क पर उतरकर टैंपो को सीधा किया और सिलेंडर को सुरक्षित स्थान पर रख दिया। पुलिस के अनुसार टैंपो का चालक घायल हो गया और उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें, एलिवेटेड की अधिकतम गति 60 किमी/घंटा तय की गई है, और जल्द ही वहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।