ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सूरजपुर स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर शनिवार को महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान उनके संघर्षपूर्ण जीवन और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी, समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामशरण नागर एडवोकेट, मीडिया प्रभारी विनोद लोहिया, एडवोकेट कपिल ननका समेत अन्य मौजूद रहे।