ग्रेटर नोएडा। जीबीयू और सेंटर फॉर हेल्थ इनोवेशन एंड पॉलिसी (चिप) फाउंडेशन की ओर से स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी में वैचारिक संगोष्ठी शृंखला 1.0- ‘भारत में कैंसर जागरूकता और निवारक कैंसर विज्ञान’ का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने साइको-ऑन्कोलॉजी और शुरुआती चरणों में कैंसर की रोकथाम के बारे में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। वहीं, प्रो. रथ ने भारत में कैंसर नियंत्रण से जुड़ी चुनौतियों और मृत्यु दर पर बात की। इस मौके पर अन्य वक्ताओं के तौर पर फेलिक्स अस्पताल की सीनियर कंसल्टेंट डॉ. संगीता शर्मा, प्रो. रवि मेहरोत्रा, सर्वोदय अस्पताल के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी निदेशक डॉ. नवीन संचेती आदि मौजूद रहे। ब्यूरो