फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रविवार को होगी 360 गांवों की महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। यूईआर 2 पर बक्करवाला मुंडका में टोल प्लाजा बनाने को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में बक्करवाला बारातघर में एक पंचायत आयोजित हुई। यह पंचायत आगामी रविवार को बिंदापुर में होने वाली 360 गांवों की महापंचायत की तैयारी के तौर पर आयोजित की गई।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता पालम 360 गांवों के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी ने की। पंचायत में टिकरी बॉर्डर के आसपास के पांच गांव, कराला 17 के सभी गांव, रानी खेड़ा, रसूलपुर, मुबारकपुर, मदनपुर, घेवरा, बापरोला और बक्करवाला सहित कई गांवों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में ग्रामीणों ने साफ शब्दों में कहा कि दिल्ली देहात में टोल टैक्स किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होगा। ग्रामीणों का कहना था कि यह टैक्स सीधे-सीधे किसानों और आम जनता पर बोझ डालेगा। चौधरी सुरेंद्र सोलंकी ने कहा कि रविवार की महापंचायत में टोल टैक्स के विरोध की रणनीति तैयार होगी। दिल्ली देहात के इतिहास में कभी टोल टैक्स नहीं लगाया गया और अब भी इसे थोपने की किसी भी कोशिश का डटकर विरोध किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें