नोएडा। नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-6 दफ्तर के सामने पिछले पांच दिनों से धरना दे रहे किसानों ने सोमवार को महापंचायत बुलाई है। यह धरना भारतीय किसान यूनियन मंच के बैनर तले चल रहा है। महापंचायत में किसान संगठन ने दूसरे किसान संगठनों का भी साथ मिलने का दावा किया है। किसानों की इस बार चल रहे धरने में एक बार तीन घंटे की प्राधिकरण अधिकारियों के साथ वार्ता हुई है जो विफल रही है। किसानों की प्रमुख मांगे आबादी विनियमितिकरण, 10 प्रतिशत का प्लॉट, किसान कोटे में आवंटित प्लॉट पर कब्जा, गांव का सेक्टर की तरह विकास प्रमुख है। किसानों का कहना है कि प्राधिकरण अधिकारी हर बार इन मांगों पर आश्वासन देकर लौटा देते हैं। लेकिन इस बार वह अपनी मांगे पूरी करवाकर ही हटेंगे। भारतीय किसान यूनियन मंच के मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने कहा कि महापंचायत में अधिक से अधिक किसान पहुंचेंगे। ब्यूरो