फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महामाया और विश्वभारती बने क्रॉस कंट्री चैंपियन

विज्ञापन
नोएडा। स्टेडियम में दौड प्रतियोगिता का आयोजन । फोटो अमर उजाला
विज्ञापन
-32 स्कूलों के 400 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, आर्यावृत लगातार तीसरी बार और मोहिनी रहीं अव्वल
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में 15वीं इंटर स्कूल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। सोसायटी फॉर स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एडवांसमेंट की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर के 32 स्कूलों के करीब 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग में विश्वभारती पब्लिक स्कूल और बालिका वर्ग में महामाया बालिका इंटर कॉलेज ने टीम चैंपियनशिप जीती।
बालक वर्ग की पांच किलोमीटर दौड़ में विश्वभारती पब्लिक स्कूल के आर्यावृत कश्यप लगातार तीसरे वर्ष चैंपियन बने। गौतम बुद्ध बालक इंटर कॉलेज के आदित्य पाल ने दूसरा और तरबिंदर ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग की ढाई किलोमीटर दौड़ में महामाया बालिका इंटर कॉलेज का दबदबा रहा। मोहिनी ने पहला, समृद्धि ने दूसरा और तन्नू ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

दोनों वर्गों में शीर्ष तीन खिलाड़ियों को मेडल, ट्रैक सूट और स्पोर्ट्स शूज दिए गए। आर्यावृत कश्यप और मोहिनी को भजनलाल शास्त्री मेमोरियल ट्रॉफी के साथ 1100-1100 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। शीर्ष 10 खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
बालिका वर्ग में महामाया बालिका इंटर कॉलेज ने 21 अंक के साथ टीम चैंपियनशिप जीती। सावित्री बाई फुले इंटर कॉलेज 83 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। विश्वभारती पब्लिक स्कूल नोएडा और कैंब्रिज स्कूल ग्रेटर नोएडा 157-157 अंक के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। बालक वर्ग में विश्वभारती पब्लिक स्कूल ने 58 अंकों के साथ विजेता ट्रॉफी जीती। पंचशील बालक इंटर कॉलेज 60 अंकों के साथ दूसरे और गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज 70 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

पुरस्कार देकर सम्मानित किया-
एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने विजेता खिलाड़ियों और स्कूलों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में केके रावत, सुधीर राणा और पुरुषोत्तम ने जज की भूमिका निभाई। अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने अतिथियों और खिलाड़ियों का स्वागत किया, जबकि संयोजक विमलेश शर्मा ने आभार जताया। प्रतियोगिता का संयोजन उपाध्यक्ष एवं खेल प्रभारी अशोक सैनी ने किया।

नोएडा। स्टेडियम में दौड प्रतियोगिता का आयोजन । फोटो अमर उजाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें