फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रबूपुरा में निकाली गई महाकाली की शोभायात्रा

Tue, 23 Sep 2025 05:57 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। मां ब्रह्मचारिणी युवा महाकाली कमेटी की ओर से मंगलवार में अनाज मंडी स्थित गंगा मंदिर से महाकाली की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा से पहले रबूपुरा-रुस्तमपुर मार्ग पर नमाना चामुंडा मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। यात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत के चेयरमैन शशांक सिंह ने किया। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा गंगा मंदिर से प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्य मार्ग से होती हुई अनाज मंडी परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान राकेश पंडित, चन्नी शर्मा, अभिषेक मीणा, विष्णु शर्मा, अजय मीणा, दीपक मीणा, विकास कुमार, रविंद्र सिंह, राजू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें