फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा गंगागंज क्षेत्र का महादेव मंदिर

सार

लखनऊ के रोड गंगागंज स्थित देवाधिदेव महादेव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना में विधायक निधि व पर्यटन विभाग मिलकर कुल 47 लाख रुपये खर्च करेंगे। छह महीने में विकास कार्य पूरे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ। गोसाईंगंज ब्लॉक के रोड गंगागंज स्थित देवाधिदेव महादेव मंदिर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना के तहत इसे विकसित किया जाएगा। विधायक अंबरीश रावत इसके विकास में अपनी निधि से 25 लाख रुपये खर्च करेंगे। उनके प्रस्ताव देने के बाद पर्यटन विभाग ने 47 लाख रुपये से इसे विकसित करने का खाका तैयार किया है।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन ने बताया कि शासन ने पर्यटन विकास की संभावनाओं वाले स्थलों का विकास भी विधायक निधि के सहयोग से कराने का आदेश है। इसमें न्यूनतम 25 लाख रुपये व अधिकतम पांच करोड़ रुपये तक का प्रस्ताव आगणन (50-50 प्रतिशत पर्यटन विभाग व प्रस्तावक) की सहभागिता पर मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजनांतर्गत कराने का प्रावधान है। इसके आधार पर क्षेत्रीय विधायक ने संबंधित मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव हाल ही में जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया था।

डीआरडीए के परियोजना निदेशक विकास ने बताया कि मंदिर परिसर में पेयजल व्यवस्था, सुंदरीकरण व श्रद्धालु की सुविधाओं की व्यवस्था होगी। विधायक निधि से मिलने वाले 25 लाख रुपये के अतिरिक्त इस प्रोजेक्ट पर होने वाला खर्च पर्यटन विभाग वहन करेगा। कार्यदायी संस्था भी पर्यटन विभाग होगा। छह महीने में प्रोजेक्ट के सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें