फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एसआईआर की समीक्षा के लिए मजिस्ट्रेट तैनात

Mon, 24 Nov 2025 01:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की समीक्षा से संबंधित बैठक हुई। एसआईआर में आने वाली दिक्कतों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

डीएम आलोक कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि कार्य की प्रगति हेतु लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 के प्रावधानों के अनुसार सुपर जोनल, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्य की नियमित समीक्षा की जा रही है। एसआईआर कार्य में गुणवत्ता, समयबद्धता व प्रगति के लिए समस्त बूथों पर सहयोगी कार्मिक (शिक्षक, पंचायत सहायक, सफाईकर्मी) के साथ मिलकर बूथ लेवल अधिकारी को प्रत्येक बूथ पर कम से कम ग्रामीण क्षेत्रों में 200 फार्म एवं शहरी क्षेत्रों में 300 फार्म मतदाताओं से भरवाकर प्राप्त करते हुए बीएलओ एप से डिजिटाइजेशन कराने के लिए निर्देशित किया गया है। इस दौरान एडीएम जय प्रकाश, सपा के पूर्व प्रदेश सचिव रामदरश यादव, क्षेत्रीय संयोजक भाजपा धनंजय पाठक, जिला उपाध्यक्ष भाजपा आदित्य प्रताप, जिलाध्यक्ष अपना दल (यस) सचिन सिंह सैथवार, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस सुनील पांडेय, रमेश चंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ आम आदमी पार्टी आबिद अली, राकेश कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी भाजपा बी एन पाण्डेय, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें