सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को 33 वीं जनपदीय बेसिक खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय माधवपुर कला व बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुड़ी के बच्चों ने ट्राॅफी पर कब्जा किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न विकास खंड की टीम खो-खो में शामिल हुई, जिसमें बालिका वर्ग के फाइनल में उपविजेता उच्च प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर तथा विजेता कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय माधवपुर कला विकास क्षेत्र खुनियावं रही।
वहीं बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुड़ी के बच्चों ने के बाल को बच्चों ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय काठ मारवा विकास क्षेत्र खेसरहा को हराकर खो-खो के जिला खिताब पर कब्जा किया।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन बीएसए शैलेश कुमार व क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन पुष्पार्चन, ध्वजारोहण, खो-खो कोर्ट पर फीता काटकर नारियल फोड़कर किया।
इस दौरान बीईओ राम कुमार सिंह, सत्येंद्र गुप्ता, महेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र पाल, कमला प्रसाद, उपेंद्रनाथ उपाध्याय, सीमा द्विवेदी, रविंद्र सिंह गुर्जर, राजेंद्र प्रसाद, सुनील कुमार, राजकुमार यादव, अनिल कुमार, मुस्तन शेरूल्लाह रहे।