फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा किंग्स के कप्तान बने माधव कौशिक

विज्ञापन
विज्ञापन
- 2024 में मेरठ मेवरिक्स को दिला चुके हैं यूपी टी-20 लीग का खिताब
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। नोएडा किंग्स ने यूपी टी-20 लीग के चौथे संस्करण के लिए बल्लेबाज माधव कौशिक को टीम का कप्तान नियुक्त किया है। माधव ने 2024 में मेरठ मेवरिक्स को खिताब दिलाया था और 2025 में टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। 2025-26 रणजी ट्रॉफी सत्र में माधव ने आठ पारियों में 50.14 की औसत से 351 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने करियर का सर्वश्रेष्ठ 185 रन भी बनाया। वह सत्र में उत्तर प्रदेश के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। यूपी टी-20 लीग का चौथा संस्करण 14 अगस्त से शुरू होकर छह सितंबर तक चलेगा। 24 दिनों में कुल 34 मुकाबले खेले जाएंगे। मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम और कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होंगे। प्रतियोगिता में छह टीमें खिताब के लिए उतरेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें