फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पीजी और किराये के मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- पांच लैपटॉप, 10 मोबाइल और चार हजार रुपये बरामद
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने पीजी और किराये के मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के पांच लैपटॉप, 10 मोबाइल फोन, चार हजार रुपये और दो चाकू बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामले में तीन नाबालिगों को भी अभिरक्षा में लिया है। एसीपी मयंक तिवारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के पन्ना निवासी सागर उर्फ राजा चौधरी और गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी निवासी हसन के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 19 वर्ष है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जुबलियेट पार्क के पास से दोनों को पकड़ा है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली-एनसीआर में पीजी और किराये के मकानों की रेकी कर मौका मिलने पर कमरों से मोबाइल, लैपटॉप और अन्य सामान चोरी करते थे। पुलिस के मुताबिक बरामद चार हजार रुपये चोरी के लैपटॉप बेचकर मिली रकम का हिस्सा है। बरामद सामान किन स्थानों से चोरी हुआ, इसकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें