ग्रेटर नोएडा। जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षाओं की तैयारी शुरू हो गई है। बोर्ड के कैलेंडर के अनुसार, 21 जनवरी से 5 फरवरी तक परीक्षाएं होंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा को शत-प्रतिशत सीसीटीवी निगरानी में आयोजित किया जाएगा। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को परीक्षा की रिकॉर्डिंग को संरक्षित रखना अनिवार्य होगा। वे परीक्षा के दौरान अपने साथ आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र रखेंगे, जिसकी एक प्रति विद्यालय के अभिलेखों में जमा की जाएगी। ब्यूरो