दादरी (संवाद)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दादरी व प्रोजेक्ट चरक की ओर से बिसाहड़ा गांव की चौपाल और खटाना गांव में नुक्कड़ नाटक का मंचन हुआ। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बीपी, शुगर और अन्य बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। इससे लोगों को भविष्य में होने वाली बीमारियों के खतरे और बीमारियों के लक्षणों के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही हेल्थ कियोस्क के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र कुमार, कपिल चौधरी, दीपक कुमार, डॉ. अनिल कुमार और प्रोजेक्ट चरक के कार्यकर्ता शामिल रहे।