नोएडा। वालिंटियर 73 की ओर से रविवार को सेक्टर- 73 स्थित महादेव अपार्टमेंट में स्वच्छता व साफ सफाई और आवारा कुत्तों के प्रति लोगाें को जागरूक किया। स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर चलाए गए अभियान में निवासियों ने भरोसा दिलाया कि वह आगे कुत्तों को सुनिश्चित जगह पर ही खाना खिलाएंगे और पार्काें केा साफ रखने में सहयोग करेंगे। आसपास गंदगी नहीं होने देंगे। वालिंटियर 73 का कहना है कि वह आगे भी ऐसे कार्यक्रम करते रहेंगे। ब्यूरो