फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दावा ः प्रदेश का पहला गर्ल्स एनसीसी बैंड भाषा विवि में

Tue, 30 Sep 2025 03:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
दावा ः प्रदेश का पहला गर्ल्स एनसीसी बैंड भाषा विवि में
विज्ञापन
लखनऊ। भाषा विश्वविद्यालय में प्रदेश का पहला गर्ल्स बटालियन एनसीसी बैंड तैयार हो गया है। यह दावा कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा ने किया है। बताया कि यह बैंड विवि की 25 गर्ल्स कैडेट्स से मिलकर बना है। इस बटालियन की इंचार्ज लेफ्टिनेंट डॉ. बुशरा अल्वेरा है जिनके नेतृत्व में कैडेट्स ने यह उपलब्धि हासिल की है। भाषा विश्वविद्यालय में एनसीसी की शुरुआत वर्ष 2019 में हुई थी। तब से लेकर आज तक विवि की गर्ल्स कैडेट्स ने देश के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कैंपों और प्रतियोगिताओं में भाग लेकर परचम लहराया है। वर्तमान में 80 गर्ल्स कैडेट्स एनसीसी में हैं। कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि यह उपलबि्ध कैडेट्स के समर्पण व मेहनत को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें